मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 23-24 अगस्त को आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन के समापन सत्र को करेंगे संबोधित

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन कल से आयोजित हो रहे पहले दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन- 2024 के समापन सत्र को 24 अगस्त को संबोधित करेंगे। डीजीपी अनुराग गुप्ता और एडीजी सुमन गुप्ता ने गुरूवार को उनसे भेंट कर उन्हें समापन सत्र के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। राँची के डोरंडा जैप वन सभागार में राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन -2024 का आयोजन किया जा रहा है। 

WhatsApp Image 2024-08-22 at 17.00.42
महिला सम्मेलन को लेकर प्रेस से बात करती एडीजी

इस सम्मेलन में महिला पुलिस कर्मियों के अवसर, चुनौती एवं भविष्य की रणनिति पर विचार विर्मश किया जायेगा। महिला सुरक्षा में उनकी भूमिका को सशक्त करने, कार्यस्थल पर लैंगिक समानता एवं पुलिस बल में महिला नेतृत्व का प्रोत्साहन देने के बिन्दुओं पर गौर किया जाएगा। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि मुख्य सचिव एल० खियांग्ते एवं विशिष्ट अतिथि गृह सचिव वंदना दादेल होंगी। महिला पुलिस सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा महिलाओं के द्वारा और उनके सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है। इस दिशा में महिला थाना की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके लिए महिला थाना की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया जाएगा। 

महिला थाना का निरीक्षण

गृह सचिव वंदना डाडेल एवं एडीजी सुमन गुप्ता ने गुरूवार को राँची महिला थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने महिला थाना के सभी पदाधिकारियों और आरक्षियों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर, पीड़ित महिलाओं से उनके मामलों के संबंध में बातचीत कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।

WhatsApp Image 2024-08-22 at 16.58.56
महिला थाना के निरीक्षण के क्रम में गृह सचिव व एडीजी

निरीक्षण के दौरान ही गृह सचिव और एडीजी ने महिला थाना की आवश्यकताओं और संसाधनों की कमी के बारे में एक विस्तृत सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला थाना परिसर के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था, और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी कई दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा महिला पुलिसकर्मियों के साथ बातचीत कर उनकी कार्य परिस्थितियों एवं चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की। महोदया ने महिला थाना की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधारों के सुझाव भी दिए।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More