झारखंड एटीएस, एसटीएफ और दिल्ली पुलिस का संयुक्त छापामारी अभियान, भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान समेत 8 गिरफ्तार
.jpg)
रांची: केन्द्रीय खुफिया एजेंसी से मिले इनपुर के आधार गुरूवार को रॉची, हजारीबाग एवं लोहरदगा जिलों में एक साथ कुल 16 स्थानों पर झारखण्ड एटीएस, एसटीएफ, रॉची पुलिस तथा दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीमों के द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया। इस अभियान में अभी तक 8 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह जानकारी झारखंड एटीएस की ओर से जारी प्रेस रिलीज के आधार पर सामने आई है।
जारी प्रेस रिलीज के अनुसार छापेमारी अभियान में अभी तक अवैध आग्नेयास्त्र, लैपटॉप, कई मोबाईल फोन, कुछ संदिग्ध दस्तावेज इत्यादि सामान बरामद किये गये हैं। वहीं गिरफ्तार सभी संदिग्धों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है एवं बरामद दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। ताकि मामले में अग्रेत्तर कार्रवाई की जा सके। एटीएस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों के पूछताछ, दस्तावेजों के सत्यापन तथा अग्रतर अभियान के पश्चात कानूनसम्मत अग्रतर कार्रवाई की जाएगी और इस अभियान की समाप्ति के बाद ही मामले में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
