ED कार्यालय के समक्ष कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, अडानी महाघोटाला जांच की मांग

रांची: देश भर में कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्त्ताओं ने अडानी महाघोटाला की जांच के लिए ED कार्यालय के समक्ष गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया. इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस द्वारा नवनियुक्त झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय के समक्ष अडानी महाघोटाला जांच के लिए जेपीसी गठन की मांग को लेकर रांची में विरोध प्रदर्शन किया गया.

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस द्वारा अडानी महाघोटाले की जांच की मांग बार-बार की गई परंतु केंद्र सरकार द्वारा इसे हमेशा नकारा गया. अभी हिंडनबर्ग के ताजा खुलासे से कांग्रेस के आरोप सच साबित हो रहे हैं. कांग्रेस द्वारा जांच हेतु जेपीसी की मांग की जा रही है लेकिन केंद्र सरकार का इससे भागना ही साबित करता है कि वह अपने मित्रों को बचाना चाहती है. उन्होंने ED अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र में हमारी सरकार बनेगी तब सारा दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

जनता हिसाब अवश्य करेगी : डॉ. रामेश्वर उरांव

कांग्रेस विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि देश आर्थिक घोटाला की जद में है. मध्यम वर्गीय परिवारों के पैसों की रखवाली करने वाली सेबी जैसी संस्थाएं भी इस सूची में शामिल हो गई है, लेकिन केंद्र सरकार सोई हुई है. अगर अडानी महाघोटाले की जांच जेपीसी करती है तो केंद्र सरकार में बैठे हुक्मरानो का पर्दाफाश हो जाएगा. शायद इसी वजह से इस मामले पर प्रधानमंत्री मोदी चुप हैं, लेकिन सत्ता के घमंड में जनता से बचने वालों को आखिर जनता के बीच ही जाना है, जहां जनता उनका हिसाब अवश्य करेगी.

ये रहे मौजूद 

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से मंत्री दीपिका पांडे सिंह,प्रदीप यादव,पूर्व विधायक ममता देवी, अमूल्य नीरज खलको,सतीश पॉल मुंजनी,अजय नाथ शाहदेव, सोनाल शांति,कमल ठाकुर,गुंजन सिंह,राकेश किरण महतो,आभा सिन्हा,भीम कुमार,सुल्तान अहमद,गजेंद्र सिंह,प्रशांत पांडे, अजय सिंह,नीतू देवी,आनंद बिहारी दुबे सहित सैकड़ो लोग शामिल थे.

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More