नाइजीरियाई सिंगर आयरा स्टार के साथ दिखेंगे पंजाबी गायक एपी ढिल्लों, 30 अगस्त को आएगा नया गाना

मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय-कनाडाई पंजाबी गायक एपी ढिल्लों जल्द ही नाइजीरियाई गायक और गीतकार आयरा स्टार के साथ एक नए प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। उन्होंने ‘द ब्राउनप्रिंट’ के लिए आयरा स्टार से हाथ मिलाया है।

ढिल्लों ने रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा- ‘‘मेरे लिए एक नया चैप्टर और हम सभी के लिए एक नए युग का आगाज। ‘द ब्राउनप्रिंट’ 30 अगस्त को रिलीज होगा।”

इसके अलावा उन्होंने एक टीजर वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें पंजाबी समुदाय की ताकत और गौरव की कहानी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर आयरा स्टार के साथ एक फोटो भी शेयर की है।

ढिल्लों ने “बोरा बोरा” नाम के इस ट्रैक के लिए पंजाबी और अफ्रोबीट्स ब्लेंड किया गया है। इस ट्रैक में विभिन्न शैलियों, समुदाय और संस्कृति को दिखाया जाएगा।

दरअसल, भारतीय-कनाडाई पंजाबी गायक एपी ढिल्लों ने साल 2019 में अपना पहला गाना ‘फरार’ और ‘टॉप बॉय’ रिलीज किया था। इसमें गुरिंदर गिल और शिंदा कहलों उनके साथ नजर आए थे। इस ट्रैक को दुनियाभर में पसंद किया गया।

इसके बाद उनका “डेडली” गाना आया, जिसे भी दर्शकों को खूब प्यार मिला और यूके एशियाई चार्ट लिस्ट में वे 11वें स्थान पर पहुंच गया। इसके अलावा यह यूके पंजाबी चार्ट में टॉप पांच में से एक था। ढिल्लों “ड्रॉपटॉप”, “मझैल” और “एक्सक्यूज” में दिखाई दिए। उनके एक्सक्यूज गाने को यूके एशियन में नंबर 3 पर जगह मिली, जबकि यूके पंजाबी चार्ट की लिस्ट में ये गाना टॉप पर था।

साल 2021 में एपी ढिल्लों और उनकी टीम भारत आई थी और उन्होंने “ओवर द टॉप- द टेकओवर टूर” नाम से लाइव कॉन्सर्ट किया, जिसका आयोजन भारत के 6 प्रमुख शहरों में हुआ। वह कनाडा के एडमोंटन में 2023 जूनो अवार्ड्स में परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी गायक थे।

–आईएएनएस

एफएम/केआर

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More