बांग्लादेशी घुसपैठ मामले की अगली सुनवाई हाईकोर्ट में 5 सितंबर को

रांची: संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ और लैंड जिहाद की जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इस मामले में चीफ जस्टिस और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई 5 सितंबर को तय की है.
आपको बता दें कि इससे पहले कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार की एजेंसियों से जवाब मांगा था, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है. इसलिए मामले की अगली सुनवाई 5 सितंबर को तय की गई है. आपको बता दें कि इस मामले में जमशेदपुर के डेनियल दानिश ने जनहित याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि बांग्लादेशी मूल के लोग झारखंड में घुसपैठ कर संथाल परगना इलाके में जमीन पर कब्जा कर रहे हैं.
