कैसा होगा आपका आज का दिन? जानें यहाँ

मेष :  बारहवें भाग  मे चंद्रमा राहु का योग है। गलत खर्च और लोगों से बचें। धन के साथ-साथ प्रतिष्ठा में वद्धि होगा। किसी खास चीज अच्छा लाभ का योग है। सहकर्मियों से मनमुटाव  हो सकती है, इसलिए असावधानी न बरतें। हनुमानजी का पूजन ध्यान करें।

वृष :  गलत आय से बचें। वैसे आय के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। दोपहर के बाद समय बहुत ही अनुकुल है। अन्य साथियों से आगे ले जायेगी। किसी करीबी दोस्त से धोखा मिल सकता है। आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें। गौ माता का सेवा करें।

मिथुन : समय अनुकूल है। आय भाव मे चंन्द्र है। सात्विक आय ज्यादा लाभकारी होगा। आर्थिक स्थिति पूरी तरह से सामान्य रहेगी, धन की आवक सामान्य तौर पर बनी रहेगी वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। अपना धन किसी को उधार ना दें।

कर्क : धर्म के प्रति मन उदासीन होगा। कोई बड़ा लाभ होगा। परिवार में सुख शांति भरपूर रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का भी संकेत भी सितारे दे रहें हैं।  किसी विवाद में ना पडें। धन आगमन से मन खूश होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सिंह : धर्म से भाग्य उदय होगा। कर्म के लिए दिन अच्छा है।  दिन मनोरंजक होगी। ससुराल से अच्छा लाभ का मौका दिख रहा है। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। कहीं पैसा फंसने का भी योग बन रहा है और कोई भी जोखिम भरा कार्य ना करें।

कन्या : थोड़ा मानसिक तनाव होगा पर भाग का साथ मिलेगा। आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें। यात्रा का योग है।

तुला :  जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कोई नया कार्य कर सकते हैं। शौक की तरफ रुझान रहेगा जबकि स्पोट्र्स, योग आपको तरोताजा होने में मदद करेंगे।  कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। कोई बड़ा बदलाव होगा।

वृश्चिक : समय सामान्य है।मानसिक उलझन वाला दिन होगा। एकाग्र होने में मदद मिलेगी और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अपने रुझान में कूटनीतिक रहने की कोशिश करें और विवाद न करें। शिवलिंग पर दूध का अर्पण करें।

धनु  : कार्य मे बिलंब होने से मन खिन्न होगा। संतान के कार्य पर नज़र रखें। धर्म से सही मार्ग मिलेगा। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे।  विषम परिस्थितियों में साहस वना खोएं। काला वस्तु का दान करें।

मकर : आपके प्रभाव से अच्छे लाभ का योग है पसीर कि से विवाद नहीं  करें। माता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।  बिना बात के किसी से भी उलझना भरी पड़ सकता है। दुर्गा माता का ध्यान करें। जूता और अन्न का दान करें।

कुंभ : भाई के सहयोग से बिगड़ा कार्य बनेगा।  शिक्षा में बदलाव होगा। नयी जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधो पर डाला जायेगा।  नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खानपान में कोताही ना बरतें। स्वस्थ पर विशेष ध्यान दे।

मीन : लग्न में राहु का योग है उदर विकार से बचें। किसी से विवाद होगा। पैतृक संपत्ति का लाभ होगा। अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से सम्बंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा।  किसी वाद-विवाद के कारण किसी प्रकार का नुकसान होने से बचें।

प्रसिद्ध ज्योतिष

आचार्य प्रणव मिश्रा
आचार्यकुलम, अरगोड़ा, राँची

लेखक के बारे में

By Nivedita Jha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More