तुर्की ने बुल्गारिया की सीमा के पास 32 अवैध प्रवासियों को किया गिरफ्तार

इस्तांबुल, 21 अगस्त (आईएएनएस)। तुर्की पुलिस ने बुधवार कोबुल्गारिया की सीमा के पास उत्तर-पश्चिमी प्रांत किर्कलारेली में 32 अवैध प्रवासियों को पकड़ा। यह जानकारी एक सरकारी चैनल ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सरकारी चैनल टीआरटी के हवाले से बताया कि उन्हें पिनार हिसार जिले के निकट एक प्रवर्तन अभियान के दौरान हिरासत में लिया गया। इस दौरान पुलिस ने एक ट्रक को रूकने का इशारा किया, जिसने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया और भागने लगा। इसके बाद उसे बुल्गारिया के डेरेकोय सीमा द्वार तक पीछा कर गिरफ्तार कर लिया गया।

पीछा करने के बाद पुलिस ने ट्रक को रोका। इस दौरान ट्रक के पिछले हिस्से में विभिन्न देशों के 32 प्रवासी छिपे हुए थे। इसके बाद प्रवासियों को प्रांतीय सुरक्षा निदेशालय के प्रवासी तस्करी विरोधी विभाग में ले जाया गया।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स से यह भी पता चलता है कि हिरासत में लिया गया ट्रक ड्राइवर दो अलग-अलग अपराधों के लिए वांछित है।

बता दें कि किर्कलारेली हाल ही में बुल्गारिया के रास्ते अवैध रूप से यूरोप में प्रवेश करने की कोशिश करने वाले अनियमित प्रवासियों के लिए पसंदीदा मार्ग बन गया है। मानव तस्करी से निपटने के लिए पुलिस अक्सर इस मार्ग के प्रमुख बिंदुओं पर जांच करती है।

–आईएएनएस

आरके/जीकेटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More