भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर, 21 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को कहा कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है। हमारी सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है।

पत्रकारों ने उनसे पूछा कि प्रदेश की सरकार महादेव सट्टा ऐप केस की जांच सीबीआई को सौंपने जा रही है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोरलेंस की नीति अपनाती है।

बताया जाता है कि प्रदेश की भाजपा सरकार चर्चित महादेव सट्टा ऐप केस की जांच सीबीआई को सौंपने जा रही है। प्रदेश के सबसे चर्चित घोटाले में लगभग 70 थानों में एफआईआर दर्ज की गई है।

इसी साल मार्च महीने में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर ईओडब्ल्यू ने महादेव बेटिंग ऐप के मालिकों से 508 करोड़ रुपए की प्रोटेक्शन मनी लेने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा इस मामले में 18 लोगों को आरोपी बनाया गया था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि उनका आगमन निर्धारित हुआ है। इसी के साथ ही वह अलग-अलग बैठक करने वाले हैं। निश्चित रूप से उनका प्रवास, उनकी यह बैठक न केवल राज्य के लिए, बल्कि देश के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होने वाली है।

वहीं, भारत बंद को लेकर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर केंद्र सरकार ने अपना रुख बहुत स्पष्ट कर दिया है। मुझे नहीं लगता कि किसी तरह के आंदोलन की आवश्यकता है।

–आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More