चीन के स्वतंत्र रूप से विकसित मानवयुक्त हवाई पोत ने पहली लंबी दूरी की उड़ान पूरी की

बीजिंग, 21 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी विमानन उद्योग निगम से बुधवार को मिली खबर के अनुसार चीन का स्वतंत्र रूप से विकसित मानवयुक्त हवाई पोत एएस700 चीन के क्वांगशी च्वांग स्वायत्त प्रदेश के क्वेइलिन शहर के यांगशुओ में स्थित मून माउंटेन नामक टेक-ऑफ और लैंडिंग बिंदु पर सफलतापूर्वक पहुंचा।

इससे जाहिर हुआ है कि प्रांतों और क्षेत्रों में पहली सफल लंबी दूरी की स्थानांतरण उड़ान सफलता के साथ पूरी की गई। एएस700 मानवयुक्त हवाई पोत चीन द्वारा स्वतंत्र रूप से विकसित एक नागरिक मानवयुक्त हवाई पोत है। यह हरित, कम कार्बन वाला, सुरक्षित और किफायती है, कम दूरी की उड़ान और ऊर्ध्वाधर टेक-ऑफ और लैंडिंग प्राप्त कर सकता है।

इसका अधिकतम टेकऑफ वजन 4 टन से अधिक है। इस हवाई पोत की अधिकतम सीमा 700 किमी है और यह 10 लोगों को ले जा सकता है। यह स्थानांतरण एएस700 हवाई पोत के लिए प्रांतों और क्षेत्रों में पहली लंबी दूरी की स्थानांतरण उड़ान है।

हवाई पोत ने 12 घंटे और 44 मिनट की कुल उड़ान के साथ लगभग 1,000 किलोमीटर की उड़ान भरी। इस अवधि के दौरान, विकास टीम ने मुख्य रूप से हवाई पोत के स्वयं के प्रदर्शन और लंबी दूरी की स्थानांतरण उड़ान क्षमताओं का परीक्षण किया। योजना के मुताबिक, पहले हवाई पोत की डिलीवरी इस साल होगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More