बदलापुर: मासूम बच्चियों से यौन उत्पीड़न के खिलाफ मुंबई में एमवीए का विरोध प्रदर्शन

मुंबई: महाराष्ट्र के बदलापुर में मासूम बच्चियों के साथ हुए यौन उत्पीड़न के खिलाफ महाविकास अघाड़ी ने बुधवार को नवी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बदलापुर के निजी स्कूल में दो मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई थी। इसको लेकर प्रदेशभर में बवाल मचा हुआ है। आक्रोशित लोग मामले को फास्टट्रैक में चलाकर आरोपी को जल्द फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ प्रदेश की विपक्षी पार्टियां राज्य सरकार पर हमलावर हैं। इसी सिलसिले में उसने बुधवार को नवी मुंबई के छत्रपती शिवाजी महाराज चौक पर विरोध प्रदर्शन किया और प्रदेश की महायुति सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि केस को फास्ट ट्रैक पर चलाने के लिए उज्जवल निकम साहब की नियुक्ति की गई है, लेकिन वो सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है।

इससे पहले इस घटना को लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि “बदलापुर में जिन दो मासूम बच्चियों के साथ घिनौनी हरकत की गई, उन्हें भी इस बारे में नहीं मालूम कि आखिर उनके साथ क्या हुआ। जो लोग उनको इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे, इस सरकार ने उनके खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया। बदलापुर का वो स्कूल भाजपा का है। अगर यह स्कूल किसी और पार्टी का होता तो देवेंद्र फडणवीस खुद ही सड़क पर उतर आते।”

उन्होंने आगे कहा, “भाजपा शासित राज्यों में ऐसे अपराधों के बाद बुलडोजर चलाए जाते हैं, लेकिन बदलापुर में बुलडोजर क्यों नहीं चलाया गया।”

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More