चाईबासा: भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला अध्यक्ष ने चलाया जनसंपर्क अभियान

चाईबासा: भाजपा द्वारा 23 अगस्त को झारखंड सरकार के नीतियों के खिलाफ आयोजित युवा आक्रोश रैली को लेकर प्रदेश मंत्री मनोज कुमार महतो एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष संजू पांडे के द्वारा जनसंपर्क अभियान किया गया. जनसंपर्क अभियान में प्रदेश मंत्री मनोज कुमार महतो ने मीडिया से वार्तालाप करते हुए कहा कि 23 अगस्त को झारखंड सरकार के हेमंत सोरेन के झूठे वादों के खिलाफ हम सभी के द्वारा युवा आक्रोश रैली निकाली जा रही है. जिसमें झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा सत्ता में आने से पहले उन्होंने घोषणा पत्र निकाला था, जिसमें उन्होंने कहा था कि झारखंड के युवाओं को प्रत्येक वर्ष 5 लाख नौकरी दिया जाएगा. 6 महीने के भीतर स्थानीय नीति बनाऊंगा नियोजन नीति बनाऊंगा. यहां 5 वर्ष पूरे हो गए परंतु ना तो स्थानीय नीति बनी ना नियोजन नीति बनी और ना ही 5 लाख युवाओं को नौकरी मिली. 

उन्होंने कहा था कि यदि हम नौकरी नहीं दे पाते हैं तो युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देंगे परंतु अब तक कोई भी बेरोजगारी भत्ता युवाओं को नहीं मिला. 2021 में उन्होंने नियुक्ति वर्ष घोषित किया था परंतु एक भी नियुक्ति नहीं हुई. इन 5 वर्षों में उन्होंने जनता को ठगने का काम किया. मौके पर जिला अध्यक्ष संजू पांडे ने कहा कि झारखंड सरकार हेमंत सोरेन ने चुनाव से पहले एक वादा किया था कि 5 लाख बेरोजगार युवाओं को नौकरी देंगे अगर नौकरी नहीं तो भत्ता देने की बात कही थी पर 5 साल होने के बावजूद भी आज युवाओं को नौकरी नहीं भत्ता मिला है. इसी को लेकर युवा आक्रोश में है 23 अगस्त को झारखंड सरकार के विरोध में काफी संख्या में पहली निकालने जा रहे हैं. 

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More