चाईबासा: सड़क दुर्घटना में घायल युवक को समाजसेवी त्रिशानु राय ने पहुँचाया अस्पताल
चाईबासा: सदर प्रखण्ड कार्यालय, चाईबासा के पास बुधवार की देर शाम गगनदीप तामसोय नामक युवक, ताम्बो चौक से अपने स्कूटी से कमरहातु घर जा रहा था. इसी क्रम में स्कूटी असंतुलित होने से गगनदीप तामसोय दुर्घटना का शिकार हो गया. दुर्घटना में उसके हाथ-पैर में चोट लगी है.
मौके पर उक्त मार्ग से गुजर रहे सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय की नजर गगनदीप तामसोय पर पड़ी तो उन्होंने मानवीय संवेदनाओं के आधार पर चोटिल युवक को अपने साथ लाकर सदर अस्पताल, चाईबासा पहुँचाया जहाँ उसकी प्राथमिक उपचार की गई. जिसके बाद घायल युवक गगनदीप ने सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय के प्रति आभार व्यक्त किया है.
