देवघर: कमर्शियल एवं प्राइवेट वाहनों का आवागमन घंटो रहा ठप

देवघर: एससी-एसटी आरक्षण के मुद्दे पर आज बुधवार को भारत बंद बुलाया गया है. इस बंद का असर राज्य एवं पूरे जिले में देखा गया. वहीं जिले के पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के खागा थाना अंतर्गत बागदाह मोड़ सिद्धू कान्हु चौक पर घंटो तक भारत बंद का असर देखा गया. अगल-बगल के जिलो में जैसे जामताड़ा जिला के चांदनी चौक,  मुर्गाबनी मोड़, फतेहपुर हर जगह चौक चौराहा पर भारत बंद का असर देखा गया. 

जिला के झामुमो नेता नरसिंह मुर्मू एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता बंदी में शामिल रहे. बंदी में काफी दूर दराज के यात्री भी घंटो तक फंसे रहे. इसमें से नेपाल के कुछ यात्री भी फंसे रहे. सबने अपने परेशानियां बतायी. बंदी में हर एक तरह का कमर्शियल एवं प्राइवेट गाड़ियों की आवागमन कई घंटो तक बाधित रहा.

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More