रांची: गांजा तस्कर दुखहरण साहू को दस साल का सश्रम कारावास

रांची: गांजा और अवैध शराब तस्कर दुखहरण साहू को रांची सिविल कोर्ट ने दस साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. इसके अलावा कोर्ट ने उस पर दो लाख बीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. रांची सिविल कोर्ट के चीफ जस्टिस दिवाकर पांडेय की बेंच ने यह फैसला सुनाया है.
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को दो साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा. इस मामले में दूसरे आरोपी साबिर अंसारी को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 7 गवाह पेश किए.
