जेल में बंद रांची के पूर्व डीसी और निलंबित IAS अधिकारी छविरंजन को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

रांची: बीते 15 महीने से भी अधिक समय से जेल में बंद रांची के पूर्व डीसी और निलंबित आईएएस अधिकारी छविरंजन को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। उन्हें चेशायर होम रोड स्थित जमीन की गलत तरीके से खरीद-बिक्री करने के मामले में जमानत मिली है। इस मामले में बुधवार को छवि रंजन की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.

सुनवाई के दौरान ED और बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने छवि रंजन को बेल दे दी.हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की कोर्ट में छविरंजन की याचिका पर सुनवाई हुई. छवि रंजन पिछले साल 4 मई को गिरफ्तार होने के बाद से ही जेल में हैं। छवि रंजन की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और अभिषेक चौधरी ने बहस की.यह केस ED के कांड संख्या ECIR 5/2023 से जुड़ा हुआ है.

जेल से निकलने पर संशय

झारखंड हाईकोर्ट की ओर से जमानत मिलने के बाद भी बीते 15 महीने से भी अधिक समय से जेल में बंद पूर्व डीसी के जेल से बाहर निकलने पर संशय बरकरार है क्योंकि जिस मामले में उन्हें जमानत मिली है उसके अलावा बड़गाई सेना जमीन घोटाले मामले में भी वह आरोपी है और उस मामले में जमानत नहीं मिलने के कारण जेल से बाहर आना मुश्किल होगा।  

लेखक के बारे में

By Shailendra Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More