चंपाई का चैप्टर क्लोज्ड! सीएम हेमंत के साथ भाजपा के “अदृश्य हाथ”

रांची: सियासत सिर्फ वह नहीं होता जो अखबारों की सुर्खियां बनती है. कई बार सियासी दुश्मनों के बीच भी दोस्ती कुछ अंदाज में निभाया जाता है कि उसकी भनक तक सामने नहीं आती. इस मामले में राजनेताओं का हाजमा बेहद मजबूत होता है और जिस ब्रेकिंग को आप न्यूज के रुप में पढ़ते है, कई बार वह ब्रेकिंग न्यूज नहीं होकर आपके सामने परोसी गयी एक कहानी भर होती है. ब्रेकिंग कुछ भी नहीं होता, यह शक्ल सिर्फ इसलिए प्रदान किया जाता है ताकि आपके अंदर उसके प्रति बेचैनी पैदा हो, नहीं तो सियासी गलियारों में कहानियां तो कई तैरती रहती है. कई बार वह बेहद विश्वनीय भी होता है लेकिन, उसकी विश्वनीयता को प्रमाणित करने का कोई स्त्रोत नहीं होता. “चंपाई का चैप्टर क्लोज्ड” या “बम डिफ्यूज्ड, हेमंत ने पलटा गेम! भतीजे की चाल में दिशोम गुरु का ‘पुराना चावल’ ढेर” सत्ता के गलियारे में तैरती इन्ही कहानियों से सामने आती है. कुछ ऐसी ही एक और कहानी इन दिनों झारखंड की सत्ता के गलियारे में तैरती नजर आ रही है.

मौर्या होटल के कमरे से लेकर दिल्ली तक थी हेमंत की नजर

दावा किया जा रहा है कि जिस ‘ऑपरेशन लोटस’ के सहारे चंपाई सोरेन की किस्मत एक बार फिर से उड़ान लेने को तैयार थी, पूरी स्क्रिप्टिंग हो चुकी थी. किरदार अपनी भूमिका-भूमिका में उतर चुके थें. सराईकिला भाया रांची होते दिल्ली और सराईकिला भाया कोलकता होते दिल्ली का संवाद पूरा हो चुका था. उस स्क्रिप्ट को सीएम हेमंत तक पहुंचाने में भाजपा के चंद दिग्गजों की भूमिका थी. कब कौन कहां जा रहा है, क्या प्लानिंग बन रही है, कौन इस फिल्म का नायक और कौन खलनायक होगा, इसकी पल-पल की खबर थी. मौर्या होटल के किस कमरे में किस चेहरे के साथ चंपाई सोरेन की मुलाकात हो रही है और इस मुलाकात के पीछे किस स्थानीय चैनल हेड की भूमिका है, और उस चैनल हेड का अतीत क्या है. इसकी पूरी खबर थी. बावजूद इसके इस कहानी को आगे बढ़ने का मौका दिया गया और ठीक अंतिम मंचन से पहले तस्वीर से पर्दा उठा कर फिल्म को सुपर फ्लॉप कर दिया गया.

चंपाई सोरेन की एंट्री, भाजपा दिग्गजों को गंवारा नहीं

दरअसल झारखंड के सियासी गलियारों में इस बात का चर्चा आम है पिछले कुछ दिनों में चंपाई सोरेन के अंदाज में जो बदलाव आता दिख रहा था. सत्ता वापसी के वक्त जिस तरीके से ना-नुकुर का खेल देखने को मिला, उससे इस बात का अंदाजा होने लगा था कि राहे जूदा होने वाली है और उसी वक्त से चंपाई सोरेन की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी. लेकिन इन बातों से बेफिक्र चंपाई सोरेन अपनी विसात बिछाते चले जा रहे थें. भाजपा में शामिल होने की खबर से झामुमो के शीर्ष स्तर पर कोई खास बेचैनी नहीं थी, लेकिन चंपाई सोरेन का भाजपा में जाना, भाजपा के कई दिग्गजों को कतई गंवारा नहीं था. यदि हम इस राज को राज ही रहने तो भी चंपाई सोरेन को लेकर भाजपा नेताओं के ‘सार्वजनिक बयान’ से उनकी मंशा समझी जा सकती है. पूर्व केन्द्रीय मंत्री और तीन-तीन बार के मुख्यमंत्री और कोल्हान भाजपा का एक बड़ा चेहरा अर्जुन मुंडा का यह बयान सार्वजनिक है कि कोल्हान में भाजपा के पास पहले से ही कई मजबूत चेहरे हैं, अब इसका आशय आप अपने तरीके से निकाल सकते हैं. दावा यह भी है कि एक और पूर्व मुख्यमंत्री ने भी “ऑपरेशन चंपाई” से अपने को दूर रखने पर केन्द्रीय नेताओं से सामने नारजगी प्रकट की थी. ऑपरेशन चंपाई” के साथ ही आंखों के सामने से सीएम की कुर्सी दूर जाती दिख रही है. यह सवाल पूछा जाने लगा था कि सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया साइट से चंपाई सोरेन का गुणगान तक तो ठीक है, एक कदावर नेता बताने की रणनीति भी ठीक है. लेकिन क्या सच यही है? झारखंड के दूसरे हिस्सों की बात छोडिए, खुद कोल्हान में ‘टाइगर ऑफ कोल्हान’ ताकत क्या है? कम से कम हमारे चेहरे की पहचान पूरे झारखंड में तो है, लेकिन सीएम की कुर्सी संभालने के पहले कोल्हान के बाहर चंपाई सोरेन को कौन जानता था? फिर इतना महिमामंडन क्यों किया जा रहा है? वरीयता देने की कोशिश क्यों की जा रही है? हालांकि मौजूदा हालात में भाजपा सत्ता में वापस आ जायेगी, इसका यकीन खुद उन्हे और भाजपा को कितना है, यह भी एक मौजू सवाल है, लेकिन कम से कम सीएम फेस की रेस में तो हैं. 

“ऑपरेशन कमल” में बिखरने लगा था भाजपा का घर 

यहां तो चंपाई सोरेन को चेहरा बनाने की भी बात होने लगी थी और यहीं से भाजपा के अंदर से ही “ऑपरेशन चंपाई” के खिलाफ आवाज उठने की शुरुआत हो गयी, नाराजगी सामने लग, और साथ ही इस ऑपरेशन की सूचनाएं किसी ना किसी स्त्रोत से सीएम हेमंत तक पहुंचायी जाने लगी. कहा जा सकता है कि जिस ऑपरेशन लोट्स के सहारे सीएम हेमंत की कुर्सी छीनने का सपना पाला गया था, उस ऑपरेशन में भाजपा को अपना ही घर धवस्त होता नजर आने लगा. जिसके बाद फिलहाल चंपाई का चैप्टर क्लोजेड करने का फैसला करना पड़ा. लेकिन राजनीति में कोई भी चैप्टर स्थायी रुप से क्लोज नहीं होता, बहुत संभव कि इस ऑपरेशन की विफलता के बाद इसे नये रंग रोदन के साथ एक बार फिर से लाने की कोशिश हो.   

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More