Big breaking: चंपाई सोरेन का एस्कॉर्ट गाड़ी से अज्ञात ट्रक की टक्कर, चालक की मौत

रांची: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को उनके आवास जिलिंगगोड़ा छोड़कर वापस लौट रहे एस्कॉर्ट गाड़ी को टाटा रोड में मुड़िया के पास एक अज्ञात ट्रक द्वारा टक्कर मारने की खबर है. इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना दो बजे रात की बतायी जा रही है, मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चाकल विजय भान सिंह को मृत्य घोषित कर दिया, जबकि पांच जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है. मृतक पश्चिमी सिंहभूम के खूंटपानी प्रखंड के भोन्या गांव का रहने वाला था. घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व सीएम चंपाई सोरेन भी घायलों का हालचाल जाना, साथ ही मृतक के परिवार से सम्पर्क करने की कोशिश की जा रही है. आपको बता दें कि कल ही चंपाई सोरेन कोलकत्ता के रास्ते दिल्ली से लौटे हैं, एस्कॉर्ट गाड़ी चंपाई सोरेन को छोड़ने उनका जिलिंगगोड़ा आवास पर गयी थी, चंपाई सोरेन को उनके आवास पर छोड़ने के बाद वापस लौट रही थी, इसी बीच यह दुर्घटना हो गयी, फिलहाल दुर्धटना के कारणों की जांच की जा रही है.

एस्कॉर्ट गाड़ी से अज्ञात ट्रक की टक्कर, चालक की मौत

एस्कॉर्ट गाड़ी का निबंधन संख्या जेएच 22ए-1084 है, जानकारी के अनुसार इस वाहन में कुल छह पुलिस कर्मी बैठे थें, दुर्धटना के बाद जैसे ही गाड़ी पलटी सभी जवान गिर पड़ें. उनका हथियार भी सड़क पर बिखर गया, रात्रि अधिक होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को भी इसकी खबर देर से लगी, जब तक  जानकारी मिल पाती, एक जवान की मौत हो चुकी थी, ग्रामीणों के द्वारा तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गयी, इसके बाद स्थानीय थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची.

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More