चाईबासा: आदिवासी किसान मजदूर पार्टी ने किया जिला सम्मेलन का आयोजन
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के शहर चाईबासा स्थित पिल्लई हॉल में मंगलवार को आदिवासी किसान मजदूर पार्टी का जिला सम्मेलन किया गया. जिला सम्मेलन में केंद्रीय अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि झारखंड बने 24 साल में आदिवासी किसान मजदूर का विकास नही हुआ, जबकि विधायक सांसद आज करोड़पति हो गए. आज भी खदान छेत्र के आदिवासी लकड़ी दातुन पत्ता बेचने को मजबूर हैं काम नही मिलने के कारण पलायन करने को मजबूर हैं. डीएमएफटी फंड को लूट का अड्डा बन गया. पंचायत प्रतिनिधियों को पूरा अधिकार नही देकर उसको कर्मचारी के रूप में उनसे काम लिया जा रहा है.
जेएमएम सरकार भी आदिवासी का विकास नही कर सका. पलायन पर जेएमएम सरकार के पास कोई योजना नहीं है. जिस तरह बीजेपी सरकार से आदिवासी लूटा गया उसी तरह जेएमएम का सरकार में आदिवासियो का लूट हो रहा है. आज जेएमएम सरकार आदिवासी जमीन बचाने का बात करता है लेकिन उसी का सरकार में आदिवासी का जमीन लूट हो रहा है. जेएमएम पार्टी में चंपाई सोरेन का पार्टी छोड़ बीजेपी में जाने का जो मामला देखने को मिल रहा है. उससे पता चला कि ये लोग बीजेपी-जेएमएम साथ है. सिर्फ दिखाने का गाली देते हैं. सब मिलकर जनता को लूटना है. इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में किसानो के लिए खेतो मे पानी और मजदूरों के लिए 600 रू का मजदूरी लागू कराने का मुख्य एजेंडा रहेगा. सम्मेलन में माधव कुंकल, मनसिग त्रिया आदि ने भी संबोधित किया.
