बोकारो: मरीज सहित गड्ढे में पलटी एम्बुलेंस, ड्राइवर और सहयोगी फरार
बोकारो: बोकारो-रामगढ़ एनएच-23 पर एक एम्बुलेंस के दुर्घटना होने की खबर सामने आई है. गाड़ी में जाने वाले अवध लोहरा (43वर्ष), जो बोकारो सेक्टर-1 विकास नगर के रहने वाले अपनी पत्नी जानकी देवी के साथ अपनी बेटी प्रियंका कुमारी को सदर बोकारो से दिखाकर रांची के रिम्स अस्पताल एम्बुलेंस (JH01FL6498) से जा रहे थे. वहीं एम्बुलेंस का ड्राइवर मोनू कुमार अपने सहयोगी रोहित कुमार के साथ रांची के रिम्स लेकर मरीज को पुरे परिवार के साथ ले जा रहा था. उसी दरम्यान डीजल लेने के लिए गोला प्रखंड अंतर्गत चौपा दारू के पास स्थित इण्डिया पेट्रोल पम्प के पास गाड़ी को रोका और दोनों गाड़ी से उतर गए. उसी दरम्यान एम्बुलेंस पीछे की तरफ लुढ़कने लगी और सड़क के दूसरी तरफ गड्डे में जा पलटी.
एम्बुलेंस का ड्राइवर और सहयोगी एम्बुलेंस छोड़ कर भाग गए. मरीज एम्बुलेंस में ही फंसे हुए थे जिसे स्थानीय लोगों ने मरीज के साथ उसके परिजनों को सुरक्षित निकाला. अवध लोहरा ने बताया की ये साफ तौर पर ड्राइवर की लपरवाही है. आज यदि सड़क पर कोई गाड़ी उस समय गुजरती तो कई जानें जा सकती थी. मगर ईश्वर का शुक्र है कि हमलोगो के साथ कई जान बच गई. घटना की सुचना मलने पर मौके पर गोला पुलिस पहुँच कानूनी प्रक्रिया कर रही है. अवध लोहरा मानसून विधालय सेक्टर 12डी में एक शिक्षक के रूप में पदस्थापित हैं.
