चीन हमेशा शस्त्र व्यापार संधि का मजबूत समर्थक रहा : शेन च्येन

बीजिंग, 20 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी निरस्त्रीकरण राजदूत शेन च्येन ने एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर जिनेवा में शस्त्र व्यापार संधि के पक्षकारों के 10वें सम्मेलन में भाग लिया।

शेन च्येन ने अपने सामान्य बहस भाषण में बताया कि संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के तहत पारंपरिक हथियारों के वैश्विक व्यापार को विनियमित करने वाले एकमात्र कानूनी साधन के रूप में, शस्त्र व्यापार संधि विश्व शांति और स्थिरता बनाए रखने और वैश्विक सुरक्षा प्रशासन को बढ़ावा देने में एक विशेष भूमिका निभाती है। चीन 2020 में आधिकारिक तौर पर इस संधि में शामिल हुआ। यह वैश्विक शासन प्रणाली की रक्षा करने, बहुपक्षवाद का समर्थन करने और मानव जाति के साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए चीन की ईमानदारी और दृढ़ संकल्प को पूरी तरह से प्रदर्शित करता है।

शेन च्येन ने बल देकर कहा कि चीन हमेशा शस्त्र व्यापार संधि का कट्टर समर्थक और वफादार अभ्यासकर्ता और वैश्विक हथियार व्यापार प्रशासन में सक्रिय योगदानकर्ता रहा है। हथियारों के व्यापार के मुद्दे पर चीन ने हमेशा विवेकपूर्ण और जिम्मेदार रवैया अपनाया है। चीन ने सैन्य निर्यात के लिए नीतियों और विनियमों की एक पूरी प्रणाली स्थापित की है और चीन सैन्य निर्यात के तीन सिद्धांतों का सख्ती से पालन करता है। चीन संघर्ष वाले क्षेत्रों में हथियारों की बिक्री और हथियारों के व्यापार मुद्दे या संधि के राजनीतिकरण का विरोध करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More