जमशेदपुर से उड़ान भरने के बाद लापता प्रशिक्षण विमान का सात घंटे बाद भी सुराग नहीं (लीड-1)

जमशेदपुर, 20 अगस्त (आईएएनएस)। जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से मंगलवार सुबह उड़ान भरने के बाद लापता अलकेमिस्ट एविएशन के प्रशिक्षण विमान के बारे में सात घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। विमान के क्रैश होने की आशंका जताई जा रही है।

विमान में पायलट के अलावा एक ट्रेनी सवार था। एयरपोर्ट प्रबंधन ने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिला प्रशासन की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

हवाई अड्डे के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि यह दो सीटों वाला सेसना 152 विमान था जिसने सुबह 10.30 बजे सोनारी हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। इसके 50 मिनट बाद 11.20 बजे विमान का संपर्क टूट गया।

उन्होंने बताया कि विमान का अंतिम लोकेशन जमशेदपुर से उत्तर-पश्चिम में चांडिल-दलमा की तरफ मिला था।

हादसे की आशंका को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन को सूचना दी गई है और तलाशी अभियान जोर-शोर से जारी है।

इस छोटे विमान में इतना ईंधन नहीं था कि यह इतने लंबे समय तक उड़ान भर सके। ऐसे में विमान के क्रैश होने की आशंका काफी प्रबल है।

–आईएएनएस

एकेजे/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More