Badlapur crime: कोलकाता दुष्कर्म व हत्या के जख्म भरने से पहले महाराष्ट्र मे बड़ी वारदात, जबरदस्त विरोध प्रदर्शन
.jpg)
मुंबई: ठाणे बदलापुर में दो 4 साल की लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इसके बाद गुस्साए बदलापुरवासियों ने ट्रेन रोक दी. बदलापुर रेलवे स्टेशन पर लोगों ने मुंबई जाने वाली ट्रेन के रास्ते को ब्लॉक कर दिया है. साथ ही मामले में स्कूल प्रशासन के आगे नहीं आने से भी बदलापुर के लोग काफी नाराज हैं.
जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चियों के साथ स्कूल में गर्ल्स वॉशरूम में 23 वर्षीय पुरुष सफाई कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न किया. इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. अभिभावकों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि स्कूल ने छात्राओं की सुरक्षा को हल्के में लिया और कोई आश्वासन या माफी नहीं मांगी. वहीं, पुलिस जांच में स्कूल प्रबंधन की ओर से कई खामियां और लापरवाही सामने आई हैं. लड़कियों के वॉशरूम में कोई महिला अटेंडेंट न होने के अलावा, स्कूल में कई सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे और इस वजह से परिजनों में स्कूल के प्रति आक्रोश है.
महिला IPS के नेतृत्व में एसआईटी का गठन
फडणवीस ने इस मामले में वरिष्ठ आईपीएस आईजी आरती सिंह के नेतृत्व में एसआईटी के गठन का एलान किया। आरोपी को सख्त सजा दिलाने के लिए ठाणे पुलिस कमिश्नर को भी इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने के लिए प्रस्ताव देने को कहा गया है। वहीं दूसरी ओर उद्धव ठाकरे ने बदलापुर मामले पर सरकार पर हमला करते हुए कहा, सरकार राज्य में लाड़ली बहन योजना चला रही है लेकिन यह लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं. उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया है कि जिस स्कूल में घटना हुई वह स्कूल बीजेपी से संबंधित है.
राज्य के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि स्कूल में लगे सीसीटीवी काम नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा, “रिपोर्ट के अनुसार, घटना 13-16 अगस्त के बीच हुई और अभिभावकों ने 18 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का 12 घंटे तक संज्ञान नहीं लिया गया और इसलिए संबंधित पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया गया है।”
रेल रोको प्रदर्शन के बीच मध्य रेलवे ने ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन की घोषणा की

12 बाहरी ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया; रेलवे ने फंसे यात्रियों के लिए बसों की व्यवस्था की
दो छात्राओं के कथित यौन शोषण को लेकर बदलापुर स्टेशन पर रेल रोको विरोध प्रदर्शन के कारण 12 लंबी दूरी की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से परिवर्तित करना पड़ा, जबकि अधिकारियों ने फंसे यात्रियों के लिए बसों की व्यवस्था की। लगभग 30 उपनगरीय ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द कर दी गईं, और रेलवे ने अतिरिक्त बसें चलाने के लिए राज्य और नागरिक परिवहन निकायों से संपर्क किया। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीआरपीओ) स्वप्निल नीला ने कहा कि सोलापुर-सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कम से कम 12 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को शाम 5 बजे तक दिवा-पनवेल-कर्जत स्टेशनों के रास्ते परिवर्तित किया गया।
सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ डॉ स्वप्निल नीला ने कहा, आज सुबह 10:00 बजे से सेंट्रल रेलवे यातायात प्रभावित हुआ है क्योंकि आंदोलनकारियों ने बदलापुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर कब्जा कर लिया है हम केवल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से अंबरनाथ तक ही ट्रेनें चला पाए हैं और अंबरनाथ और कर्जत के बीच सेवाएं पूरी तरह से निलंबित हैं। मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की लंबी दूरी की ट्रेन सेवाओं को डायवर्ट रूट से चलाया जा रहा है हम आंदोलनकारियों से अनुरोध करते हैं कि वे सेंट्रल रेलवे और उन सभी यात्रियों की मदद करें जो काफी समय से फंसे हुए हैं और सेंट्रल रेलवे की सामान्य आवाजाही को बहाल करें
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Central Railway CPRO Dr Swapnil Nila says, “The Central Railways traffic was affected since 10:00 am today morning as the agitators have occupied the railway tracks at the Badlapur railway station…We have been able to run trains only from… pic.twitter.com/vjfMUhmUNy
— ANI (@ANI) August 20, 2024
विरोध प्रदर्शन को लेकर बदलापुर में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद

विरोध प्रदर्शन के कारण अप और डाउन रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 17 अगस्त को ठाणे पुलिस ने स्कूल के एक कर्मचारी को किंडरगार्टन में पढ़ने वाली तीन और चार साल की दो लड़कियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
VIDEO | People gather in huge number demanding justice after a school sweeper in Maharashtra’s Badlapur was arrested for assaulting two young girls. Here’s what DCP Sudhakar Pathare said:
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/dv5TRARJn4) pic.twitter.com/of9gvxlMuX
— Press Trust of India (@PTI_News) August 20, 2024
