रांची नगर निगम के कार्यों एवं योजनाओं की मंत्री हफ़ीज़ुल हसन ने की समीक्षा, दिए निर्देश

रांची: निगम स्तर के सभी पेंडिंग योजनाओं को ससमय पूरा करें. धरातल पर योजनाओं को उतारने के लिए तीव्र गति से कार्य करें. रांची नगर निगम सबसे महत्वपूर्ण नगर निगम है क्योंकि यह राज्य की राजधानी, राँची शहर की स्वच्छता एवम् विकास पर ध्यान देती है. इसलिए इस निगम के अन्तर्गत सभी योजनाओं को पूरा करें. उक्त निदेश नगर विकास मंत्री हफ़ीज़ुल हसन ने रांची नगर निगम के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों को दिया.

समस्याओं का ससमय हो निदान

मंत्री हफ़ीज़ुल हसन ने कहा कि राजधानी रांची के नागरिकों को बेहतर सुविधा किस प्रकार प्रदान की जाए, इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. शहर में स्वच्छता को प्राथमिकता देनी होगी. बारिश में नालियां जाम न हों, पथ, स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रहें. यह सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का निदान त्वरित गति से होना चाहिए. बैठक के दौरान प्रस्तुतीकरण के माध्यम से 15वें वित्त आयोग, टाउन प्लानिंग, पीएमएवाई, लाइट, आईटी, डे-एनयूएलएम, ट्रांसपोर्ट, हेल्थ, इनफोर्समेंट, वाटर सप्लाई, एवं अन्य शाखाओं की भी समीक्षा की गई.

मंत्री ने दिए निर्देश 

  • शहर में ड्रेनेज या जलापूर्ति योजना के दौरान क्षतिग्रस्त हुए सड़कों को ससमय दुरुस्त करें.ताकि आम लोगों को किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े.
  • रांची नगर निगम क्षेत्रांतर्गत संचालित सभी वेलनेस सेंटरों का संचालन सुचारू रूप से करें ताकि मरीजों का इलाज बेहतर तरीके से हो सके.
  • शहरी क्षेत्र में ख़राब स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट की  मरम्मत कराएं.
  • झिरी डंप यार्ड के legacy waste के निस्तारण प्रक्रिया में गति लायें.
  • सभी को टीम भावना के साथ काम करने की आवश्यकता-नगर आयुक्त
लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More