भारत बंद को झारखंड OBC आरक्षण मंच का समर्थन

रांची: झारखण्ड ओबीसी आरक्षण मंच के केंद्रीय अध्यक्ष कैलाश यादव ने ST, SC, एवं OBC द्वारा कल 21 अगस्त (बुधवार) को घोषित भारत बंद का झारखण्ड ओबीसी आरक्षण मंच समर्थन करने का घोषणा किया है. कैलाश यादव ने कहा कि विगत दिनों सुप्रीम कोर्ट द्वारा ST-SC को कोटा में कोटा आरक्षण तय करने एवं क्रीमीलेयर लागू करने की बात कही गई थी. उसके बाद इस विषय पर देश भर में राजनीतिक दल, सामाजिक संगठनों एवं बहुसंख्यक लोगों के बीच जनाक्रोश फैला हुआ है. 

विदित है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसले के विरोध में केंद्र के मोदी सरकार को अविलंब विधेयक लाकर निरस्त करने की मांग किया था लेकिन सरकार ने कोई ठोस फैसला नहीं लिया. इसलिए ST, SC एवं OBC के विभिन्न संगठनों द्वारा घोषित कल के भारत बंद का झारखण्ड ओबीसी आरक्षण मंच पुरजोर समर्थन करता है. उन्होंने कहा, झारखंड ओबीसी आरक्षण मंच का मांग है कि जातिगत जनगणना संख्या के आधार पर आरक्षण सीमा बढ़ाने की मांग करता है.

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More