कोडरमा: घर में लगी भीषण आग, 60 हजार नगद समेत कई सामान जलकर खाक
कोडरमा: सतगावां थाना क्षेत्र के समलडीह पंचायत अंतर्गत नारायडीह में एक घर में भीषण आग लगने से लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गया. घटना सोमवार की है. बताया जाता है कि समलडीह पंचायत के नारायडीह निवासी रामलखन यादव पिता लालो महतो के घर में आग लग गई जिससे घर के अंदर अटैची में रखे नकद 60 हज़ार रुपये, अनाज, बैग, पशुचारा, कपड़े, कागजात सहित अन्य सामग्री जलकर खाक हो गया.
ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग की लपेटें इतनी तेज थी कि आग पर काबू पाने में घंटो समय लग गए. लगभग 3 से 4 घंटे तक स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश में लगे रहे. रामलखन यादव ने बताया कि घर में रखे 40 हज़ार और कुछ दिन पूर्व सोने का ज़ेवर रखकर 20 हज़ार रूपये घर में बोरिंग कराने को लेकर किसी से कर्ज लेकर आया था. एकाएक आगलगी का हादसा हो गया जिसमें जल कर सब कुछ खाक हो गया.
