चाईबासा: PLFI उग्रवादी याकुब टुटी गिरफ्तार, जिंदा कारतूस समेत कई सामान बरामद

चाईबासा: पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. खबर है कि पुलिस ने एक पीएलएफआई उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. जानकरी के मुताबिक, 17 अगस्त की संध्या करीब 6:15 बजे पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई का एक सदस्य याकुब टुटी, थामस बडिंग एवं मंगल सुरीन को समीज आश्रम के आसपास मोटरसाईल से घुमता देखा गया है. प्राप्त सूचना का सत्यापन करने गयी पुलिस बल को आनन्दुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बधचट्टा (गुडगाँव) के पास आते देख मोटरसाईकिल पर तीन सवार लोग मोटरसाईकिल घुमा कर समीज आश्रम के तरफ भागने लगे. 

चाईबासा: PLFI उग्रवादी याकुब टुटी गिरफ्तार, जिंदा कारतुस समेत कई सामन बरामद
जब्त बाइक.

 

अंधेरे का फायदा उठाकर मोटरसाईकिल पर बैठे दो व्यक्ति थामस बडिंग एवं मंगल सुरीन भागने में सफल रहे परंतु याकुब टुटी को पुलिस बल द्वरा गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी लेने पर याकुब टुटी के पास से एक हरे रंग का छोटा पाऊच मिला जिसमें तीन जिन्दा कारततूस, पीएलएफआई का पर्चा, चार छोटा डायरी जिसमें लेवी से संबंधित हिसाब एवं अनेकों लोगों के फोन नम्बर  एवं दो स्मार्टफोन बरामद किया गया. गिरफ्तार याकुब टुटी का अपराधिक इतिहास रहा है.

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More