लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर हो सकते हैं जहीर खान : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। आईपीएल 2025 में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान नई भूमिका में नजर आ सकते हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, जहीर खान की मेंटॉर की भूमिका के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ बातचीत चल रही है।

भारत की 2011 वनडे विश्व कप विजेता टीम के सदस्य जहीर खान को गौतम गंभीर की गैर-मौजूदगी से बनी जगह पर रखने की बात चल रही है। अगर जहीर यह पद संभालते हैं, तो लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी क्योंकि जहीर एक दिग्गज गेंदबाज रहे हैं।

बता दें, गौतम गंभीर के 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स चले जाने के बाद से लखनऊ में कोई मेंटॉर नहीं है।

जानकारी के अनुसार, “भारतीय टीम के साथ जहीर खान की संभावित भूमिका के लिए बात नहीं बन सकी, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गंभीर की सिफारिश पर मोर्ने मोर्कल को प्राथमिकता दी।”

लखनऊ सुपर जायंट्स के मौजूदा कोचिंग सेटअप में एडम वोग्स, लांस क्लूजनर, जॉन्टी रोड्स, श्रीधरन श्रीराम और प्रवीण तांबे के साथ हेड कोच जस्टिन लैंगर भी हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी में एक और प्रमुख कोच के शामिल होने की भी चर्चा है, लेकिन इसका विवरण अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है।

–आईएएनएस

एएमजे/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More