फंग लियुआन ने वियतनामी राष्ट्रपति की पत्नी से मुलाकात की

बीजिंग, 19 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी फंग लियुआन ने पेइचिंग के जन वृहत भवन में वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव और वियतनामी राष्ट्रपति टो लाम की पत्नी न्गो फ़ांग ली के साथ चाय पी।

फंग लियुआन ने कहा कि चीन और वियतनाम मित्रवत पड़ोसी हैं। दोनों देश साहित्य, कला, भोजन और अन्य क्षेत्रों में सांस्कृतिक समानताएं साझा करते हैं। उम्मीद है कि दोनों पक्ष आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करेंगे, आपसी समझ को गहरा करेंगे और चीन-वियतनाम मित्रता के विकास को बढ़ावा देंगे।

उन्होंने कहा कि वियतनाम ने लड़कियों और महिलाओं की शिक्षा सहित महिला हितों के विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इस उपलक्ष्य में दोनों पक्ष आदान-प्रदान और आपसी सीख को मजबूत कर सकते हैं। दोनों पक्षों को दोनों देशों के युवाओं को एक-दूसरे की राष्ट्रीय भाषा सीखने और मैत्रीपूर्ण भावनाओं को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More