बोकारो: महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन गिरफ्तार, पीड़िता सदर अस्पताल में भर्ती

बोकारो: बोकारो से बड़ी खबर आ रही है, जहां बालीडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया तथा जांच शुरू कर दी है. इस मामले में पुलिस ने तीन मजदूरों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है. मामला संदिग्ध बताया जा रहा है.

औद्योगिक क्षेत्र में एक कार में किया गया अपहरण 

घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि वह शराब बेचती है. वहां तीन दिन पहले उसकी सास और तीन युवकों के बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद युवकों ने उसे धमकी दी कि उसे बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा. पीड़िता ने बताया कि 15 अगस्त को वह शराब बेचकर घर लौट रही थी. इसी दौरान शाम सात बजे औद्योगिक क्षेत्र में एक कार में सवार लोगों ने उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया और उसे जबरन कार में बैठा लिया तथा पानी पिलाया. पानी पीते ही वह बेहोश हो गई.

बेहोश होने से पहले किया गया दुष्कर्म 

जब उसे होश आया तो उसने खुद को एक कमरे में पाया. कमरे में रोशनी नहीं थी. दरवाजा भी बाहर से बंद था. रात में कोई आया और फिर उसे पानी पिलाया. पानी पीने के बाद वह धीरे-धीरे बेहोश हो गयी. बेहोश होने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया. महिला के अनुसार 17 अगस्त की शाम को कोई उसे अर्ध बेहोशी की हालत में उसके घर के पास छोड़ गया. जब उसे थोड़ा होश आया तो वह घर आ गई. रविवार दोपहर जब महिला को होश आया तो पुलिस ने उससे बयान लेने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. घटना के बाद महिला का पति 17 अगस्त को दोपहर दो बजे थाना गया और शाम सात बजे महिला उसके घर के सामने मिली. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार तीनों लोग मजदूर हैं. सदर अस्पताल के डॉक्टर की मानें तो यह मामला पूरी तरह संदिग्ध है.

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More