गिरिडीह: 10 लाख के इनामी नक्सली रामदयाल महतो ने किया सरेंडर, बेटे की रही खास भूमिका

गिरिडीह: जिला के इनामी नक्सलियों की सूची में शामिल कुख्यात नक्सली रामदयाल महतो ने गिरिडीह पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. रविवार की शाम सरेंडर के समय जिले के एसपी दीपक कुमार शर्मा भी मौजूद थे. हालांकि रामदयाल महतो के सरेंडर को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बताया जाता है कि लाखों के इनामी इस नक्सली के सरेंडर में उसके बेटे बैजनाथ महतो की खास भूमिका रही. सूत्रों की मानें तो नक्सली रामदयाल महतो ने रविवार को मधुबन थाना क्षेत्र में पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया.

दस लाख रुपये का इनामी नक्सली रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पांडेयडीह का रहने वाला है और उसके खिलाफ कई नक्सली घटनाओं से संबंधित मामले दर्ज हैं. लगातार नक्सली घटनाओं में उसकी संलिप्तता के कारण राज्य पुलिस ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एसपी दीपक कुमार शर्मा इनामी नक्सलियों के घर जाकर उनके परिजनों से मिले थे और नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए राजी किया था. इसका सार्थक परिणाम यह हुआ कि रामदयाल महतो ने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस सूत्रों की मानें तो रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा कई वर्षों से संगठन के लिए काम करता था. उसके दस्ते ने पीरटांड़, निमियाघाट, मधुबन, डुमरी और टुंडी समेत कई इलाकों में कई बड़ी नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया है. उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 75 से अधिक मामले दर्ज हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More