महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने का संकल्प लें देशवासी: राष्ट्रपति मुर्मू

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षाबंधन के अवसर पर देशवासियों को बधाई संदेश दिया है। राखी के त्योहार पर दिए गए अपने इस महत्वपूर्ण संदेश में राष्ट्रपति ने महिलाओं की सुरक्षा और उनका सम्मान सुनिश्चित किए जाने की बात की है।
अपना संदेश साझा करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, “रक्षा बंधन के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। भाई-बहन के बीच प्रेम और आपसी विश्वास की भावना पर आधारित यह त्योहार, सभी बहन-बेटियों के प्रति स्नेह और सम्मान की भावना का संचार करता है।”
इसके आगे महिला सुरक्षा की बात करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, “मैं चाहूंगी कि इस पर्व के दिन, सभी देशवासी, हमारे समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने का संकल्प लें।”
रक्षा बंधन के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। भाई-बहन के बीच प्रेम और आपसी विश्वास की भावना पर आधारित यह त्योहार, सभी बहन-बेटियों के प्रति स्नेह और सम्मान की भावना का संचार करता है। मैं चाहूंगी कि इस पर्व के दिन, सभी देशवासी, हमारे समाज…
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 19, 2024
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रक्षाबंधन के इस पावन त्यौहार पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि भाई-बहन के पवित्र बंधन का उत्सव एक ऐसा अवसर है जो एक-दूसरे का समर्थन करने और उन्हें संजोने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस पावन अवसर पर, आइए हम महिलाओं की गरिमा और सम्मान को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हों, एक ऐसा माहौल तैयार करें जहां वे आगे बढ़ सकें और अपनी क्षमता का पूरा उपयोग कर सकें।
Heartiest greetings on the joyous festival of Raksha Bandhan!
A celebration of the sacred bond between brothers and sisters, this is also an occasion that signifies the commitment to support and cherish one another.
On this auspicious occasion, let us commit to uphold the…
— Vice-President of India (@VPIndia) August 19, 2024
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पोस्ट में लिखा कि समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन के त्यौहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश की सभी महिलाओं का मान-सम्मान बढ़े, यही कुदरत से कामना है।
समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन के त्योहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश की सभी महिलाओं का मान-सम्मान बढ़े, यही कुदरत से कामना।
— Mayawati (@Mayawati) August 19, 2024
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा कि भाई-बहन के अटूट प्रेम एवं स्नेह के पर्व, रक्षाबंधन की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। रक्षा का यह सूत्र आपके इस पावन रिश्ते को सदैव मजबूती के साथ जोड़े रहें।
वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी भाई के साथ तस्वीर साझा कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। भाई-बहन का रिश्ता उस फुलवारी की तरह होता है जिसमें सम्मान, प्रेम और आपसी समझदारी की बुनियाद पर अलग-अलग रंगों वाली यादें, संग के किस्से-कहानियां व दोस्ती को और गहरा करने का संकल्प फलता-फूलता है।
भाई-बहन का रिश्ता उस फुलवारी की तरह होता है जिसमें सम्मान, प्रेम और आपसी समझदारी की बुनियाद पर अलग-अलग रंगों वाली यादें, संग के किस्से-कहानियाँ व दोस्ती को और गहरा करने का संकल्प फलता-फूलता है।
भाई-बहन संघर्ष के साथी होते हैं, स्मृतियों के हमराही भी और संगवारी के खेवैया भी।… pic.twitter.com/4zkX1rISrN
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 19, 2024
भाई-बहन के अटूट प्रेम एवं स्नेह के पर्व, रक्षाबंधन की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
रक्षा का यह सूत्र आपके इस पावन रिश्ते को सदैव मजबूती के साथ जोड़े रहे। pic.twitter.com/Xvsqj2rt4e
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 19, 2024
वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन के पावन पर्व की सभी को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। भाई और बहन के बीच स्नेह और अटूट बंधन के प्रतीक इस पर्व को रक्षा और सुरक्षा के भाव से भी जोड़ कर देखा जाता है। ईश्वर से कामना है कि यह पर्व आपके परिवार के साथ-साथ देश और समाज के लिए भी और अधिक मंगलकारी सिद्ध हो।
रक्षाबंधन के पावन पर्व की आप सभी को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। भाई और बहन के बीच स्नेह और अटूट बंधन के प्रतीक इस पर्व को रक्षा और सुरक्षा के भाव से भी जोड़ कर देखा जाता है। ईश्वर से कामना है कि यह पर्व आपके परिवार के साथ-साथ देश और समाज के लिए भी और अधिक मंगलकारी सिद्ध हो।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 19, 2024
