लखनऊ में व्यापारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

लखनऊ, 18 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में एक व्यापारी ने रविवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के कारण एक व्यापारी ने खुद को गोली मार ली।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि रविवार को गोमतीनगर विस्तार थाना को एक सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक ने खुद को गोली मार ली। मामले का संज्ञान लेते हुए थाना गोमतीनगर की पुलिस और सभी उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक का नाम सतीश सोहनी है, जो मूल रूप से बिहार के चंपारण के रहने वाले थे, जो फिलहाल अंसल, सुशांतपुर सिटी में रह रहे थे।

उन्होंने बताया कि मृतक का पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके कारण उसने अपनी दूसरी पत्नी के घर पर जाकर खुद को गोली मार ली। पुलिस द्वारा युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की हर एंगल से जांच कर रही है।

–आईएएनएस

एससीएच/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More