चाईबासा: मुखिया जोलेन भुईंयां के खिलाफ ग्रामीण हुए एकजुट, डीसी को सौंपा ज्ञापन

चाईबासा: जगन्नाथपुर पंचायत के मुखिया जोलेन भुईंयां के द्वारा उनके कार्यकाल में सभी योजनाएँ एक ही लाभूक समिति के द्बारा किया जा रहा है. साथ ही अबुआ आवास योजना जगन्नाथपुर पंचायत में जो जरुरतमंद है उनको न देकर कुछ खास लोगों से पैसा वसूली कर अबुआ आवास दिया जा रहा है. उक्त बातों को लेकर जगन्नाथपुर की जनता ने मुखिया जोलेन भुईंयां के खिलाफ मोर्चा खोला है, साथ ही पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है. सभी ने आवेदन में कहा कि जो गरीब जरुरतमंद लोग मुखिया को पैसा नहीं दे रहे हैं, उनको अबुआ आवास का लाभ नही दिया जा रहा है. मुखिया के द्वारा गरीब व जरुरतमंद लोगों के पर अत्याचार किया जा रहा है. 

लोगों का कहना है कि किसी भी योजना के बारे मे पुछे जाने पर लोगों को अच्छी तरह जानकारी नही दी जाती है. इस मुखिया के कार्यकाल में जितने भी योजनाओं को लिया गया है, इसकी गुणवत्ता नहीं के बराबर है, जो जाँच करने पर सच्चाई सामने आयेगी. ताज्जूब की बात तो यह है कि ये सारी योजनाएँ एक ही लाभूक समिति के द्वारा की जा रही है. जो कहीं न कहीं भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है. सभी लोगों ने इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. साथ ही साथ जांच मे गड़बड़ी मिलने पर मुखिया जोलेन भुईंयां को तत्काल निलंबित करने की माँग की है. आवेदन देने वाले बुधुवा कुजुर, अर्चना कुजुर, चम्पा कुजुर सहित जगन्नाथपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य उपास्थित थे.

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More