रायपुर में ‘भव्य कांवड़ यात्रा’ का आयोजन, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष समेत हजारों भाजपा कार्यकर्ता जुटे

रायपुर, 18 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सावन के मौके पर रविवार को ‘विशाल कांवड़ यात्रा’ निकाली गई। भाजपा विधायक राजेश मूणत के संयोजन में हुए इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह समेत हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया, “भगवान शिव का प्रिय महीना सावन चल रहा है। ऐसे अवसर पर रविवार को मारुति मंगलम से महादेव घाट तक कावड़ यात्रा का आयोजन हुआ।”

उन्होंने आगे कहा, “मारुति मंगलम, 100 साल से भी पुराना प्राचीन मंदिर है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और हम लोगों ने इस मंदिर में शिव-पार्वती की पूजा की। हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री मंदिर से महादेव घाट की तरफ जाएंगे।”

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि हजारों कांवड़ यात्री मारूति मंगलम से महादेव घाट तक का सफर करेंगे। संयोजक राजेश मूणत और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ यहां उपस्थित सभी लोगों ने पूजन-दर्शन किया और छत्तीसगढ़ के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की।

बता दें कि रविवार को प्रतिवर्ष कि भांति इस वर्ष भी विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में राजधानी रायपुर में विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। गुढ़ियारी मंगल भवन से महादेव घाट तक यह यात्रा निकाली गई।

कार्यक्रम में कई प्रकार के ढोल और वाद्ययंत्र से भगवान भोलेनाथ का वंदन किया गया।

–आईएएनएस

एससीएच/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More