Big Breaking: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन समेत झामुमो के कई विधायकों के पाला बदलने की चर्चा तेज

रांची: झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है. राजनीतिक जगत में खबर है कि पूर्व सीएम एवं वर्तमान में हेमंत सरकार में मंत्री चंपाई सोरेन कोलकाता होते हुए दिल्ली पहुंच चुके हैं. कोलकाता में भाजपा नेताओं से उनकी मुलाकात की खबरें जोरों पर है. जानकारी के मुताबिक चंपाई सोरेन आज रविवार की सुबह कोलकाता से दिल्ली के लिए फ्लाइट से निकल चुके हैं. जहां वे भाजपा के सीनियर नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं.

पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के आज भाजपा में शामिल होने की खबरें भी झारखंड के राजनितिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है. खबर है कि चंपाई सोरेन के बेटे बबलू सोरेन भी चार दिनों से दिल्ली में हैं. बता दें कि शनिवार को पूर्व सीएम चंपाई सोरेन से पाला बदलने की खबर पर पूछने पर उन्होंने कहा, वह जहां हैं वहीं ठीक हैं. क्या अफवाहें हैं, नहीं हैं, यह हमें नहीं पता.

हेमंत सरकार को तोड़ने की हो रही कोशिश : संजय राउत

चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा पर झारखंड सरकार को तोड़ने की कोशिश का आरोप लगाया है। संजय राउत ने सवालिया लहजे में पूछा, झारखंड से जो खबरें आ रही है, वहां क्या हो रहा है? हेमंत सोरेन को तकलीफ में लाने के लिए एक बार फिर से वहां पर कोशिश की जा रही है। उनकी एक मजबूत सरकार है, लेकिन उसमें से कुछ लोगों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। अगर चुनाव घोषित कर देते तो मॉडल कोर्ड ऑफ कंडक्ट लागू हो जाता।”

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More