साप्ताहिक राशिफल (19 अगस्त से 25 अगस्त 2024 तक)

लग्नराशि पर आधारित कला शांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष राशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों का पराक्रम बढ़ा चढ़ा रहने के बाबजूद आपके कार्य सही समय पर नहीं हो पाएंगे। यात्राओं का योग भी बनेगा। सेहत के लिहाज से बदन दर्द की शिकायत हो सकती है। नौकरी तथा व्यवसाय में तरक्की की प्राप्ति होगी। विद्यार्धी वर्ग को अपने क्षेत्र में अच्छे रिजल्ट प्राप्त होंगे। वैवाहिक संबंध मधुर बने रहेंगे।

वृषभ राशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को माता का स्वास्थ्य चिंता दे सकता है, तथा माता से लाभ भी होगा। ब्याज के कार्यों से धन की प्राप्ति मिल सकती है। इस सप्ताह कार्यों को लेकर बन रही योजनाओं में किसी तरह की जल्दबाज़ी न करें। नए व्यापारिक लोगों से मिलना आपको फायदा पंहुचा सकता है। हफ्ते का अंतिम भाग शारीरिक तकलीफ दे सकता है।

मिथुन राशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक पिछले रुके हुए कार्यों को गति मिलने से खुश हो सकते हैं। धार्मिक क्रियाकलापों में अधिक व्यस्त बने रह सकते हैं। नौकरी तथा व्यवसाय में कुछ बदलाव संभव हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से किसी प्रकार का शारीरिक दर्द आपको परेशान कर सकता है। आय के नए रास्ते प्राप्त हो सकते हैं।

कर्क राशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को स्वास्थ्य का पूर्ण साथ न मिलने से तथा आलस्य की वृद्धि होने से कार्यों की गति मध्यम पड़ सकती है। इस हफ्ते भाग्य का साथ बना रहेगा जिसके कारण कार्यों की अड़चने दूर होती रहेगी। मकान/जमीन से जुड़े मामलो में लाभ मिल सकता है। भाई बहनों का सहयोग लाभ की प्राप्ति कराएगा। धनलाभ की प्राप्ति के योग रहेंगे।

सिंह राशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को धन सम्बन्धी चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है। इस हफ्ते आपका पराक्रम बढ़ा चढ़ा रहेगा तथा लोगों पर आपका प्रभाव अच्छा बना रहेगा। कई जगहों से लाभ होना संभव हो सकता है। किसी प्रकार की प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। किसी प्रकार का लोन भी ले सकते हैं। व्यापारी और नौकरी पेशा लोगों की आमदनी में इजाफा हो सकता है।

कन्या राशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातक परिवारजन के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस हफ्ते कार्यों में अवरोध प्राप्ति के बाबजूद आपके सभी कार्य पूर्ण हो जायेंगे। व्यापारिक लाभ के योग पूरे सप्ताह बने रहेंगे। संतान की और से कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है। यात्राएं हो सकती हैं। खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है।

श्चिक राशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को उच्च अधिकारियों द्वारा लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस हफ्ते आपको अचानक धन लाभ मिल सकता है। पैसों के लेन देन में साबधानी बरतें। विद्यार्थी वर्ग के लिए अच्छे लाभ के संकेत हैं। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत में कुछ उतार चढ़ाव बना रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की मिल सकती है।

धनु राशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों के दाम्पत्य जीवन में कुछ खटास आ सकती है। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए पूरा हफ्ता सफलता भरा बना रहेगा। नौकरी वर्ग के लोगों को नए पद की प्राप्ति हो सकती है। अधिकारी वर्ग से तालमेल अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते आपको किसी पुराने निवेश से धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। गुप्त विद्याओं की और आकर्षित हो सकते हैं।

मकर राशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को शुरुआत में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी से सम्बंधित कोई क़ानूनी मामला परेशान कर सकता है। शारीरिक दर्द परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में स्तिथि अच्छी बनी रहेगी। अपने कार्य को बढ़ाने के लिए कोई यात्रा कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण न रहने से मन विचलित रह सकता है।

कुंभ राशि : इस सप्ताह कुम्भ राशि के जातक अधिक आत्मविश्वास के चलते कई कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता उत्पन्न कर सकता है। घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए हफ्ता लाभप्रद बना रहेगा। बेवजह किसी से न उलझें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा रहेगा।

मीन राशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातक अपने कारोबार में बढ़त को लेकर कुछ नए निर्णय ले सकते हैं। और लाभ भी पाएंगे। पारिवारिक जीवन में खुशिया बनी रहेगी। माता तथा पत्नी की ओर से कुछ परेशानी रह सकती है। संतान से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पेट से सम्बंधित कोई रोग परेशान कर सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

प्रस्तुति : कलाशांति ज्योतिष

मोबाइल नं : 91-6261231618

मेल : कलाशांतिज्योतिष एटदरेट जीमेल डॉट कॉम

वेबसाइट : एचटीपी//डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कलाशांतिज्योतिष डॉट कॉम

–आईएएनएस

एसकेपी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More