“जब-जब युवा बोला है, राज सिंहासन डोला है” हेमंत सरकार की विदाई की चेतावनी: बाबूलाल मरांडी

रांची: मोरहाबादी मैदान में जेपीएससी और जेएसएससी  लेकर आन्दोलनरत युवाओं के द्वारा “जब-जब युवा बोला है,राज सिंहासन डोला है”  की नारेबाजी को हेंमंत सरकार की विदाई की चेतावनी बताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस बात का दावा किया है कि पिछले 5 सालों के दौरान हेमंत सरकार युवाओं को नौकरी से वंचित रखने का हर संभव प्रयास किया है। युवाओं ने नौकरी के लिए सरकार से हर स्तर पर बात करने की कोशिश की, लेकिन बदले में मिला सिर्फ धोखा. साल दर साल बीतते रहे, ऐसा लगा जैसे जेपीएससी और जेएसएससी को युवाओं का करियर बर्बाद करने का ठेका दिया गया हो. युवा विरोधी हेमंत सोरेन के नापाक इरादों को पूरा करने में इन दोनों आयोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. फर्जी नियुक्ति कैलेंडर जारी होते रहे, परीक्षा की तिथियां घोषित तो हुईं, लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गईं. पेपर लीक हुए, स्थानीय युवाओं को आरक्षण  नही मिला, नियोजन नीति नहीं बनी, इतना सब होने के बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बेशर्मी के साथ झूठ बोलकर युवाओं के जख्मों पर नमक रगड़ते रहे. युवाओं से 5 लाख सरकारी नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, आरक्षण, नियोजन नीति जैसे वादे कर हेमंत ने एक बार तो सफलता हासिल कर ली, लेकिन सत्ता तक पहुंचाने युवाओं से किए वादों को ही भूल गए. अपने कार्यकाल के दौरान एक बार भी युवाओं को नौकरी देने का ईमानदार प्रयास नहीं किया. राज्य की सड़कों पर युवाओं का यह आक्रोश दिख रहा.  यह उद्घोष हेमंत सरकार के विश्वासघात की गवाही दे रहा है. 

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More