पालाबदल की खबरों के बीच लोबिन हेम्ब्रम और चंपाई सोरेन की मुलाकात!

रांची: झारखंड की राजनीति में पिछले चंद दिनों से पाला बदल की तैरती खबरों के बीच आज जैसे ही लोबिन हेम्ब्रम बोरियो से राजधानी रांची पहुंचे, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन से मुलाकात के लिए उनके आवास की ओर निकल पड़ें. दावा किया जाता है कि दोनों के बीच करीबन एक घंटे तक बंद कमरे में गुप्तगू होती रही. इसके बाद वह चुपचाप वहां से निकल पड़ें, उसके कुछ देर बार पूर्व सीएम चंपाई भी बाहर निकलें, जब मीडिया कर्मियों से पालाबदल की तैरती खबरों पर उनसे प्रतिक्रिया मांगी गयी तो उन्होंने कहा कि पाला बदल की सारी खबरें महज अफवाह है, वह जहां है, वहीं जमे रहेंगे, लेकिन इस मुलाकात के बाद पाला बदल की खबरों पर विराम लगने के बजाय अटकलों को और भी पंख लग गया है, यह सवाल भी पूछा जाने लगा है कि आखिर दोनों के बीच बंद कमरे किस बात की मंत्रणा हुई. खास कर तब जब चंपाई सोरेन के साथ ही लोबिन हेम्ब्रम का पाला बदल की खबर भी तेज है, लोबिन हेम्ब्रम के बारे में तो दावा किया जा रहा है कि आज भी वह दिल्ली कूच करेंगे, फिल दिल्ली कूच करने के पहले चंपाई सोरेन से मुलाकात के मायने क्या है? क्या दोनों के बीच किसी विशेष सियासी रणनीति पर विचार किया गया या फिर चंपाई सोरेन ने लोबिन को पाला बदल के खतरे से आगाह करते हुए इससे दूरी बनाने का संदेश दिया.
दरअसल लोबिन हेम्ब्रम अपने पाला बदल के बारे में खुल कर बोल रहे हैं, वह इस बात का भी दावा कर रहे हैं कि उनके साथ ही चंपाई सोरेन भी भाजपा का दामन थामेंगे, लेकिन दूसरी ओर चंपाई सोरेन कल से ही इस तरह की खबरों का खंडन कर रहे हैं. अब दोनों के बीच चाहे जिस बात की खिचड़ी पकी हो, लेकिन राजधानी रांची में पालाबदल की खबरों को इस मुलाकात के बाद और भी पंख लग गया है.
कांग्रेस का दावा अटूट है इंडिया गठबंधन
इस बीच कांग्रेस ने पाला बदल की तमाम खबरों को महज भाजपा का सियासी हथकंडा करार दिया है. कांग्रेस का दावा है कि चंपाई सोरेन एक बड़े कद के नेता हैं, झामुमो की ओर से अपने बैटिंग करते हुए कई सियासी उलटफेर किया है. यही कारण है कि अब भाजपा के द्वारा उन्हे निशाना बनाया जा रहा है. जहां तक कांग्रेसी विधायकों के टूटने की बात है, तो यह दावे पहले भी किये जाते रहे हैं, लेकिन उसका हश्र किया निकला. दरअसल जब जब चुनाव आता है, भाजपा की ओर भ्रामक दावों की शुरुआत कर दी जाती है.
पीएम मोदी की यात्रा से पहले माहौल बनाने की कोशिश
वहीं कांग्रेस से जुड़े कुछ सूत्रों का यह भी दावा कि बहुत ही जल्द पीएम मोदी का झारखंड दौरा होने वाला है, यह पूरी कवायद उसी को लेकर शुरु की गयी है, भाजपा की रणनीति पीए मोदी की यात्रा के पहले हवा बनाने की है, ताकि यह संदेश जाय कि महागठबंधन में दरार है. पीएम मोदी की यात्रा के बाद इस तरह की सारी खबरों पर अपने आप ही विराम लग जायेगा.
