कोडरमा: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन

कोडरमा: कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर के जघन्य हत्याकांड के विरुद्ध आक्रोश प्रकट करते हुए बजरंगबली मंदिर से कैंडल मार्च करते हुए झंडा चौक तक हम सभी महिलाओं ने दु:ख जताया और भविष्य में ऐसी घटना ना हो उसके लिए महिलाओं को लेकर राजनीति ना करने के लिए चेतावनी दी।

इस आक्रोश रैली में भाविप की झारखंड उत्तर प्रांत की प्रांतीय महिला सहभागिता संयोजिका श्रीमती जूही दासगुप्ता, गायत्री परिवार की महिलाएं,महिला पतंजलि की राज्य प्रभारी श्रीमती कलावती देवी, सुनीति सेठ,रेखा भदानी,दीपा गुप्ता,ममता देवी,दीपा,सुनिता,नेहा,संगीता,दीपु, संतोषी देवी और साथ ही भाजपा की महिलाएं भी शामिल थीं। महिलाओं का साथ देने डॉक्टर नीरज भी शामिल हुए।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More