चाईबासा: ईचा खरकई बांध विरोधी संघ का झारखंड और उड़ीसा के सीमावर्ती क्षेत्रों में रविवार से जनजागरण सह जनांदोलन

चाईबासा: ईचा खरकई बांध विरोधी संघ कोल्हान के द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार कल रविवार 18 अगस्त को कोल्हान से सटे झारखंड और उड़ीसा के सीमावर्ती क्षेत्रों में जनजागरण सह जनांदोलन के साथ झामुमो के मंत्री और विधायकों का शव यात्रा का आगाज कल से किया जाएगा। झारखंड उड़ीसा के प्रभावित ग्रामीण/विस्थापित शामिल होंगे।

इस दौरान ईचा डैम आन्दोलन से संबंधित जानकारीयां साझा कर लोगों को एकजुट और और आंदोलन तेज करने का आह्वान किया जाएगा। हेमंत सरकार द्वारा डैम रद्द नही कर 87 गांव के प्रभावितों/ग्रामीणों के साथ विश्वासघात कर सिर्फ राजनीतिक सत्ता हासिल करने का मुद्दा बना कर रखा गया है। सरकार के खिलाफ हल्ला बोल करते हुए डोकोडीह, चिपीडीह, टूपीबेड़ा, कुलुगुटु, नडुआ, रामबेड़ा और मुड़दा में शव यात्रा निकाल सरकार के विरुद्ध आक्रोश प्रदर्शन करेंगे।

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More