बोकारो: कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल
बोकारो: कोलकाता में हुए जघन्य अपराध और अपने साथी डॉक्टर की निर्मम हत्या के विरोध में आज सुबह से ही डॉक्टर 24 घंटे की हड़ताल पर हैं। फुसरो स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में भी डॉक्टरों की ओर से 24 घंटे की हड़ताल के कारण चिकित्सीय व्यवस्था चरमराई हुई है। कोलकाता का घटना के विरोध में एवं मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर डॉक्टर के द्वारा पुरजोर तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया और इसका समर्थन विभिन्न संगठन के प्रबुद्ध लोगों ने भी किया है।
केंद्र की डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील
केंद्र सरकार ने हड़ताल पर गए डॉक्टरों की सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए एक समिति के गठन का प्रस्ताव दिया है. इस समिति में राज्य सरकारों सहित सभी संबंधित हितधारकों के सुझाव शामिल होंगे. सरकार की तरफ से यह आश्वासन तब मिला है जब IMA के आह्वान पर देशभर के डॉक्टर कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर की क्रूर हत्या और बलात्कार के विरोध में आज 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल कर रहे हैं।
