मिलिंद देवड़ा जैसे नेता सस्ती लोकप्रियता पाना चाहते हैं: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के नेता आनंद दुबे ने शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता मिलिंद देवड़ा पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि मिलिंद देवड़ा जैसे नेता सस्ती लोकप्रियता पाना चाहते हैं। उन्हें उनकी पार्टी ही नहीं पूछ रही है।

उन्होंने कहा कि मिलिंद देवड़ा के पिता पूरी जिंदगी कांग्रेस के प्रति समर्पित रहे। कांग्रेस ने इनको लोकसभा सांसद बनवाया, केंद्र में मंत्री बनवाया, लेकिन उन्होंने कांग्रेस छोड़ दिया। इसके बाद मिलिंद देवड़ा भटकते रहे हमारे शिवसेना के यहां उनकी दाल नहीं गली। फिर वो अजित पवार के पास भी भटकते रहे, लेकिन वहां पर भी उनकी दाल नहीं गली।

आनंद दुबे ने आगे कहा कि मिलिंद देवड़ा भाजपा के पास गए, वहां पर दाल नहीं गली। इसके बाद जो नकली शिवसेना है, उनके पास पीछे के रास्ते से जोड़-तोड़कर राज्यसभा चले गए। इनका खुद का क्या चरित्र है? ये और कितनी बार भीख मांगेंगे? एक जगह अगर उनको सीट मिली, लेकिन उन्होंने नेताओं की बदनामी करना और दाग लगाना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे का कद कहां, आपका कद कहां है। दोनों में कोई तुलना है क्या ? वो उद्धव ठाकरे के पीछे-पीछे दौड़ते थे। दो-चार महीने पहले ही वो कह रहे थे कि हमें अपने पार्टी में ले लीजिए। जब उद्धव ठाकरे ने उन्हें अपनी पार्टी में लिया तो वो जगह-जगह जाकर उनकी बदनामी करने लगे। उनके खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। आप किसको खुश करना चाहते हैं?

आनंद दुबे ने कहा कि सिर्फ दो-चार महीने की बात है महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार आने वाली है। तब जितना खुश करना है, उतना खुश करिएगा अपने नेताओं के साथ बैठकर।

बता दें कि इसी साल महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव होना है। हालांकि, चुनाव आयोग ने इसकी तारीख का ऐलान अभी नहीं किया है। महाराष्ट्र चुनाव का ऐलान जल्द किया जा सकता है। महाराष्ट्र की 288 सीटों वाली विधानसभा का आखिरी चुनाव अक्टूबर 2019 में हुआ था।

–आईएएनएस

एसएम/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More