झारखंड: राजेश ठाकुर को पद से हटाकर झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए केशव महतो

रांची: केशव महतो कमलेश झारखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाये गए हैं. राजेश ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया है. इनके अलावा रामेश्वर उरांव को विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया गया है.

झारखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष अनुभवी नेता केशव महतो कमलेश को बनाया गया है जबकि राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया गया है. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी पत्र में तत्काल प्रभाव से उन्हें नए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे.

 

कांग्रेस के पुराने, अनुभवी और कद्दावर ओबीसी नेता हैं केशव महतो

झारखंड में केशव महतो कमलेश की गिनती कद्दावर ओबीसी नेता के रूप में होती है. वह संयुक्त बिहार में दो बार विधायक और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं. कांग्रेस संगठन में भी उन्होंने महासचिव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं. वर्तमान में झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में केशव महतो कमलेश सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे थे और नगर निकाय चुनाव से पहले ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी करने में जुटे थे. सिल्ली क्षेत्र से आने वाले केशव महतो कमलेश रांची लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More