झारखंड से ठगों व दलालों की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे : बाबूलाल मरांडी

रांची, 16 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ठगों, दलालों और बिचौलियों की सरकार है और हम इसे उखाड़ फेकेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता चुनाव के लिए हर समय तैयार रहते हैं। सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ। जनता इसका जवाब आने वाले चुनाव में देगी।

मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश की जनता से पहले भी कई वादे किए थे, लेकिन एक भी पूरा नहीं किया। उन्होंने गरीबों को मुफ्त अनाज देने, बेरोजगारी भत्ता देने, विधवा, वृद्ध और दिव्यांगों को पेंशन देने की बात की थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि पांच लाख नौजवानों को रोजगार देंगे, लेकिन सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता चुनाव के लिए हर समय तैयार हैं। प्रदेश की जनता इस सरकार से परेशान है, आने वाले चुनाव में सोरेन सरकार को जनता सबक सिखाएगी।

इससे पहले झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि भाजपा विधानसभा चुनाव जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि बैठक में हमने सभी मंडल अध्यक्षों को कहा कि बूथ से लेकर मंडल तक हमारा संगठन शक्तिशाली रहना चाहिए। हमारा फीडबैक भी बहुत अच्छा है, हम लोग चुनाव जीतने जा रहे हैं।

बता दें कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने झारखंड में शुक्रवार को बड़ी बैठक की। बैठक में झारखंड भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद आदित्य साहू, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और 500 से ज्यादा मंडल अध्यक्ष भी शामिल हुए। बैठक में भाजपा प्रभारी और चुनाव सह प्रभारी की ओर से मंडल अध्यक्षों को चुनाव को लेकर टास्क दिए गया। बैठक का मकसद बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करना है।

–आईएएनएस

पीएसके/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More