जेपी नड्डा के घर एनडीए नेताओं की बैठक, बेहतर तालमेल, समन्वय और नियमित अंतराल पर मीटिंग को लेकर हुई बात

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव पर एनडीए गठबंधन में शामिल घटक दलों के बीच शीर्ष स्तर पर बेहतर तालमेल, समन्वय और नियमित अंतराल पर बैठक की कवायद शुरू हो गई है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वयं शुक्रवार को एनडीए में शामिल सहयोगी दलों के नेताओं को अपने आवास पर हाई-टी पर आमंत्रित किया।

सूत्रों के मुताबिक, जेपी नड्डा के आवास पर हुई एनडीए नेताओं की बैठक में सभी दलों के बीच तालमेल और समन्वय को और अधिक बेहतर बनाने पर चर्चा हुई ताकि महत्वपूर्ण मुद्दों पर एनडीए नेता एक सुर में ही बोलते नजर आएं। बैठक में जनता से जुड़े विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी एक सुर में ही बोलने की बात हुई। इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि इस प्रकार की बैठक नियमित अंतराल पर होनी चाहिए।

वहीं, सहयोगी दलों की बात करें तो, बैठक में टीडीपी से राममोहन नायडू एवं पेम्मासानी चंद्रशेखर, जेडीयू से संजय झा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से चिराग पासवान, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) से जीतन राम मांझी, जेडीएस से एचडी कुमारस्वामी, अपना दल (एस) से अनुप्रिया पटेल और आरएलडी से जयंत चौधरी सहित अन्य कई सहयोगी दलों के नेता भी शामिल हुए।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More