मधुपुर: रेलवे ट्रैक से 48 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
मधुपुर: थाना क्षेत्र अंतगर्त लाल गढ़ के पास आसनसोल रेल खंड के जोड़ामो व मधुपुर के बीच रेलवे पोल संख्या 290/24 एंव 290/22 के बीच डाउन रेल ट्रैक के बीच से एक 48 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मधुपुर थाना की पुलिस ने बरामद किया. घटना की सूचना स्थानीय कांग्रेस के नगर उपाध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने मधुपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर एवं मधुपुर थाना प्रभारी को दी. सूचना पर मधुपुर आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर श्यामसुंदर कुमार मधुपुर थाने के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद औरंगज़ेब एएसआई सामंत कुमार दल बल के घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और आसपास के लोगों से जानकारी ली.
आरपीएफ ने बताया कि, किसी अज्ञात ट्रेन के चपेट में आने से उक्त व्यक्ति हादसे का शिकार हुआ है. बताया जाता है कि घटनास्थल आउटर सिंगल के बाहर रहने के कारण मधुपुर थाना की पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मृतक के पास पहचान के लिए कोई कागजात नहीं मिला. ग्रामीणों से जानकारी लेने पर पता चला कि मृतक व्यक्ति विक्षिप्त मालूम होता है. इस संबंध में मधुपुर थाना में यूडी मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मृतक के पहचान का प्रयास कर रही है.
