Big Breaking: सोनुआ बीडीओ गिरिवर मिंज की संदिग्ध मौत, आवास में ही मिला शव

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) गिरिवर मिंज के घर में रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई. सोनुआ पुलिस ने उनके घर पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार सोनुआ बीडीओ गिरिवर मिंज गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में झंडारोहण करने के बाद में घर चले गए थे. बाद में जिला मुख्यालय में बैठक होने के कारण वे चाईबासा गए थे.

उनके साथ रहने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि चाईबासा से लौटते में रात को एक बज गये थे. उसके बाद उन्हें घर छोड़कर वह अपने घर चले गए. लेकिन शुक्रवार को जब वह दोपहर तक कार्यालय नहीं पहुंचे, तो प्रखंड के कर्मचारी उनके आवास पहुंचे. घर का दरवाजा अंदर से बंद था. काफी आवाज देने के बाद भी उन्होंने दरवाजा नहीं खोला, तो इसकी जानकारी सोनुआ थाना पुलिस को दी गयी. बाद में आगे का दरवाजा तोड़ा गया, तो देखा गया कि वह बाथरूम के पास गिरे हुए थे. बाद में जब जांच-पड़ताल की गयी तो वह उन्हें मृत अवस्था में पड़े थे. उनके मुंह से झाग भी निकल रहा था.

बाद में इसकी सूचना चक्रधरपुर एसडीओ रीना हांसदा और जिला के उपयुक्त को दी गयी. बता दें कि बीडीओ गिरिवर मिंज अकेले रहते थे. उनके परिजन गढ़वा में रहते हैं. मौत के करणों का पता नहीं चल सका है. उनके परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है. इधर खबर मिलते ही एसडीओ रीना हांसदा चक्रधरपुर, गोइलकेरा, गुदड़ी के प्रखंड विकास अधिकारी, अंचल अधिकारी तथा अन्य अधिकारी उनके घर पहुंचे.

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More