राजनीतिक संकट के बीच बांग्लादेश क्रिकेट का भी होने वाला है ‘तख्तापलट’

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में इस समय हर किसी की नजर बांग्लादेश में चल रहे राजनीतिक संकट पर है। इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष के इस्तीफे की खबरें आ रही हैं।बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अधिकारियों ने दावा किया है कि नजमुल हसन ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है।

नजमुल वर्तमान में बीसीबी अध्यक्ष के रूप में अपना चौथा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं और देश में इस राजनीतिक संकट और हंगामा शुरू होने के बाद से ही लंदन में छिपे हुए हैं। बता दें, इसके कारण शेख हसीना सरकार भी गिर गई है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, ढाका में रह रहे बीसीबी के कुछ निदेशकों ने 14 अगस्त को अपनी अगली कार्रवाई पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की।

रिपोर्ट में बैठक में शामिल बीसीबी के एक निदेशक के हवाले से कहा गया है, “हमारे एक निदेशक उनके संपर्क में हैं और उनके अनुसार वो नई सरकार के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं और बोर्ड में सुधार लाने के लिए अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के लिए भी तैयार हैं।”

बैठक में शामिल बीसीबी के एक अन्य निदेशक ने रिपोर्ट में कहा कि यदि इसके बाद बोर्ड को निर्वाचित निकाय द्वारा चलाया जाता है, तो उन्हें अंतरिम सरकार के पूर्ण सहयोग की आवश्यकता होगी।

मौजूदा बोर्ड में मौजूद एक अन्य वरिष्ठ निदेशक ने कहा, “यदि अध्यक्ष इस्तीफा देते हैं तो वे अपने इस्तीफे को स्वीकार करने और अगले चुनावों के लिए बोर्ड की बैठक बुलाने का अनुरोध कर सकते हैं।”

यह पूछे जाने पर कि यदि बीसीबी अध्यक्ष हसन इस्तीफा दे देते हैं तो क्या प्रक्रिया अपनाई जाएगी, इस पर अनुभवी निदेशक ने कहा, “मैं आपसे केवल उस संविधान के बारे में बात कर सकता हूं जिसे सामान्य परिषद द्वारा लागू किया गया है। इसके अलावा मैं कुछ नहीं कह सकता क्योंकि मुझे कुछ भी नहीं पता है।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More