शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 1,330 अंक उछला

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का कारोबारी सत्र मुनाफे वाला रहा। पूरे कारोबारी सत्र में बाजार में दमदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,330 अंक या 1.68 प्रतिशत बढ़कर 80,436 और निफ्टी 397 अंक या 1.65 प्रतिशत बढ़कर 24,541 पर था। बाजार में तेजी की वजह अमेरिका में सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों का आना है, जिससे दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में मंदी की संभावना कम हुई है।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी बढ़कर बंद हुए हैं। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,108 अंक या 1.96 प्रतिशत बढ़कर 57,656 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 349 अंक या 1.93 प्रतिशत बढ़कर 18,436 पर बंद हुआ।

सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, मेटल, एफएमसीजी और रियल्टी टॉप गेनर्स थे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,440 शेयर हरे निशान, 1,493 शेयर लाल निशान और 97 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि जापानी येन में स्थिरता, अमेरिका में रिटेल सेल्स और साप्ताहिक जॉब लेस क्लेम में कमी आना बाजार में तेजी की वजह है। अमेरिका में महंगाई कम होने का आईटी शेयरों पर सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More