किसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही हैं ममता बनर्जी, सीएम पद से दें इस्तीफा: भारती घोष

नई दिल्ली: भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के विरोध प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कटाक्ष किया है कि आखिर वह किसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही हैं?

उन्होंने ममता बनर्जी से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग करते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की। आईएएनएस के साथ खास बातचीत करते हुए भारती घोष ने कहा कि एक मुख्यमंत्री का काम विरोध प्रदर्शन करना नहीं है, जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया है और जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारी है।

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि ममता बनर्जी को यह ड्रामेबाजी करने की बजाय तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। आईपीएस अधिकारी रह चुकी भारती घोष ने सीबीआई से कोलकाता के पुलिस कमिश्नर का मोबाइल जब्त करने की मांग भी की।

उन्होंने कहा कि सीबीआई को यह जांच करनी चाहिए कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के बाद कोलकाता के पुलिस कमिश्नर ने किस-किस से बात की, किससे क्या निर्देश लिया और आगे किसको क्या आदेश दिया?

उन्होंने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार कर पूछताछ करनी चाहिए। ऊपर से नीचे तक जांच होनी चाहिए। कोलकाता पुलिस ने सही तरीक़े से जांच नहीं की। ममता बनर्जी के राज में पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More